scriptदेश की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव से यात्रियों में हड़कंप | Vande Bharat High Speed Bullet Train anti-social elements stone | Patrika News
फिरोजाबाद

देश की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव से यात्रियों में हड़कंप

— फिरोजाबाद के हिरनगांव पर अज्ञात हमलावरों ने किया पथराव, ट्रेन बिना रुके गंतव्य के लिए हो गई रवाना।

फिरोजाबादFeb 21, 2019 / 02:08 pm

अमित शर्मा

vande bharat

vande bharat

फिरोजाबाद। देश की सेमी हाईस्पीड बुलेट ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह टूंडला के निकट पथराव हो गया। इससे खिड़की के कांच में दरार आ गई। अचानक हुए इस हमले से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं रेलयात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला संज्ञान में आते ही तत्काल आरपीएफ टूंडला मौके पर पहुंच गई। हालांकि ट्रेन बिना रुके गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
फिरोजाबाद क्षेत्र में किया पथराव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों की रेल पर टूंडला के निकट हिरनगांव रेलवे स्टेशन के पास उस समय पथराव हो गया। जब यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने के बाद नॉनस्टॉप 130 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ती हुई वाराणसी जा रही थी। ट्रेन को अपने पहले स्टॉपेज कानपुर में रुकना था। ट्रेन सुबह 8:05 बजे करीब टूंडला रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी थी। जब ट्रेन सुबह 8:09 बजे हिरनगांव रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी तभी कुछ असमाजिक तत्वों ने वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया।
यात्रियों में मचा हड़कंप
अचानक हुए इस पथराव से ट्रेन के अंदर सफर कर रहे रेलयात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलयात्रियों ने घटना की जानकारी कंडक्टर को दी। इतना ही नहीं कुछ रेलयात्रियों ने ट्वीट करके भी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रेल अधिकारी सकते में आ गए। सूचना मिलने पर तत्काल ही आरपीएफ टूंडला के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। जवानों ने मामले की छानबीन की है।
शरारती युवकों ने मारा था पत्थर
इस मामले को लेकर पीआरओ इलाहाबाद सुनील गुप्ता का कहना है कि कुछ शरारती युवकों ने ट्रेन पर पत्थर मारा था। जो ट्रेन की खिड़की में जाकर लगा। इससे कांच में कहीं दरारें भी आ गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Home / Firozabad / देश की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव से यात्रियों में हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो