scriptयुवाओं में इसलिए बढ़ रहे मानसिक विकार, जानकर रह जाओगे आप भी हैरान, देखें वीडियो | When the soul is strong, the disorders of youth are removed | Patrika News
फिरोजाबाद

युवाओं में इसलिए बढ़ रहे मानसिक विकार, जानकर रह जाओगे आप भी हैरान, देखें वीडियो

— ब्रहृमकुमारी सेवा केन्द्र पर हुआ सकारात्मक जीवन शैली परिसंवाद, युवाओं ने विकारों को दूर करने का लिया संकल्प।

फिरोजाबादDec 17, 2018 / 03:54 pm

arun rawat

Yuth

Yuth

फिरोजाबाद। बदलते परिवेश में युवाओं की भूमिका को लेकर ब्रहृमकुमारी सेवा केन्द्र रामनगर एटा रोड पर सकारात्मक जीवन शैली परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने विकारों को दूर देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मानसिक विकारों में उलझ रहा युवा
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। माउंट आबू से आए बीके हेमंत कुमार ने कहा कि युवा मानसिक विकारों में उलझता जा रहा है। आत्मा कमजोर होने से युवा गलत संगत में पड़ता जा रहा है। युवासशक्त समाज की नींव है। आरएसएस के राजीव दुबे ने कहा कि भारत निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
आंतरिक ज्ञान भी जरूरी
आचार्य मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को महान बनाने का काम करता है। आंतरिक ज्ञान व्यक्ति के कल्याण में सहायक होता है। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिलीप गौड ने काव्य पाठ के जरिए देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। एबीवीपी के रवि सक्सेना और मोहित कौशिक ने हिन्दुत्व के साथ ही देश के विकास में युवाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
सशक्त युवा बना सकता है देश को महान
सेवा केन्द्र प्रभारी विजय बहन ने कहा कि सशक्त युवा से सशक्त देश का निर्माण होता है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सौरभ राजपूत ने ज्ञान और विज्ञान के अंतर को बताया। पूजा बहन ने मेडिटेशन करा आत्मा को मजबूत बनाने के बारे में बताया। राधिका बहन ने युवा जानो सममय की कीमत कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मशाल जलाकर युवाओं को विकार दूर करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राधिका, तनु, पूजा बहन, उज्ज्वली बहन आदि मौजूद रहे।

Home / Firozabad / युवाओं में इसलिए बढ़ रहे मानसिक विकार, जानकर रह जाओगे आप भी हैरान, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो