थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी करीब 40 वर्षीय रामसेवक प्रजापति पुत्र महावीर प्रजापति रविवार रात्रि करीब 10 बजे घर के बाहर लघुुशंका करने गया था। तभी उसे सर्प ने डंस लिया। चीख सुनकर परिवारीजन आ गए। वह युवक को टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मना कर दिया। परिजन उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने इंकार कर दिया।
परिजन उसे गांव वापस ले आए जहां झाड़फूंक वालों को बुलाया गया लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे दो बच्चे जिनमें बड़ी 17 वर्षीय बेटी निशा, 14 वर्षीय प्राची और 10 वर्षीय पुत्र नीतेश व आठ वर्षीय नैतिक हैं। मृतक की पत्नी मधु और मां रामा देवी का रो—रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे। मृतक सेटरिंग लगाने का काम करता था और तीन बहनों के बीच अकेला भाई था।