scriptफीफा U 17 वर्ल्ड कप: 2 दिन, 8 मुकाबले, ये है प्वाइंट टेबल का हाल | fifa u 17 world cup 2017 know about point table | Patrika News
फुटबॉल

फीफा U 17 वर्ल्ड कप: 2 दिन, 8 मुकाबले, ये है प्वाइंट टेबल का हाल

फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप में दो दिनों के आठ मुकाबलों के बाद प्वाइंट टेबल में टीमों का हाल कुछ ऐसा है।

Oct 08, 2017 / 04:20 pm

Prabhanshu Ranjan

fifa

नई दिल्ली। फीफा अंडर 17 विश्व कप का आज तीसरा दिन है। जूनियर फुटबाल के महासंग्राम में अबतक दो दिन बीत चुके है। जिनमें आठ मुकाबलें खेले जा चुके है। आज तीसरे दिन भी चार मैच खेले जाने है। हालांकि उससे पहले आईए जानते है प्वाइंट टेबल में टीमों का हाल कैसा है?

ग्रुप ए में अमरीका टॉप पर
ग्रुप ए में अमरीका की टीम टॉप पर है। अमरीका ने अब तक एक मैच खेला है। जिसमें उसने विपक्षी भारत को 3-0 के अंतर के हराया था। वह तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर घाना की टीम है। घाना ने भी एक मैच खेला है। जिसमें उसने कोलंबिया को 1-0 के अंतर से मात दिया था। घाना के भी तीन अंक है। लेकिन गोलों की अंतर के कारण अमरीका टॉप पर बना है। भारत और कोलंबिया की टीम को अभी अपना खाता खोलना बाकी है।

ग्रुप बी में पराग्वे की टीम टॉप पर
ग्रुप बी में पराग्वे की टीम टॉप पर चल रही है। पराग्वे ने एक मैच खेला है। जिसमें पराग्वे की टीम ने माली की मात दी थी। पराग्वे तीन अंकों के साथ टॉप पर कायम है। ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर तुर्की की टीम है। तुर्की की टीम ने न्यूजीलैंड से एक मुकाबला खेला था। यह मैच 1-1 गोलों के साथ ड्रा पर छुटा था। ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। जबकि चौथे स्थान पर काबिज माली का खाता अभी नहीं खुला है।

ग्रुप सी में ईरान की टीम शीर्ष पर
ग्रुप सी में ईरान की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। उसके पास तीन अंक है। ईरान ने अपने पहले मुकाबले में गिनी को 3-1 के अंतर से पटखनी देने में कामयाबी हासिल की थी। ग्रुप में जर्मनी की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। जबकि कोस्टारिका की टीम तीसरे स्थान पर कायम है। गिनी की टीम इस ग्रुप में चौथे स्थान पर है।

ग्रुप डी में टॉप पर है ब्राजील
ग्रुप डी में ब्राजील की टीम टॉप पर है। ब्राजील की टीम ने पहले मैच में स्पेन को 2-1 के अंतर से मात दी थी। दूसरे स्थान पर नाइजर की टीम है। नाइजर की टीम के पास भी तीन अंक है। लेकिन फेयर प्ले प्वाइंट में ब्राजील ने नाइजर को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान काबिज किया है। स्पेन और कोरिया डीपीआर को अभी अपने अंकों का खाता खोलना बाकी है।

ये तो रही ग्रुपों की स्थिति। अब बात करते है टॉप स्कोरर प्लेयर और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के बारे में।

टॉप गोल (टीम)
गोल करने के मामले में अमरीका की टीम टॉप है। अमरीका ने अपने पहले ही मैच में 3 गोल करने का कारनामा किया था।

बेस्ट अटैकिंग (टीम)
बेस्ट अटैकिंग के मामले पर नाइजर की टीम शीर्ष पर है। नाइजर ने अब तक एक मैच खेला है। लेकिन इस एक ही मैच ने नाइजर के फुटबॉलरों ने गोल करने के 25 प्रयास किए।

टॉप स्कोरर प्लेयर
जर्मनी के जान फिटे टॉप स्कोरर प्लेयर है। जान फिटे जर्मनी की टीम में फॉरवर्ड के मुख्य खिलाड़ी है। जान फिटे हैमबर्ग क्लब की ओर से भी खेलते है। फिटे ने 2016 से अबतक जर्मनी अंडर 17 टीम के लिए 14 गोल कर चुके हैं।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर दानलाद इब्राहिम
घाना के गोलकीपर दानलाद इब्राहिम अबतक खेले गए दो दिनों के आठ मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बन कर उभरे है। दानलाद ने दो दिनों के खेल में तीन गोलों का बचाव किया है।

Home / Sports / Football News / फीफा U 17 वर्ल्ड कप: 2 दिन, 8 मुकाबले, ये है प्वाइंट टेबल का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो