scriptकिक बॉक्सर के साथ गे रिलेशन में हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो! | Is Cristiano Ronaldo in a gay relation? | Patrika News
Uncategorized

किक बॉक्सर के साथ गे रिलेशन में हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो!

 रोनाल्डो और हरी की नजदीकियों ने फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड की भी नींदें उड़ा दी है

Dec 07, 2015 / 11:43 am

शक्ति सिंह

cristiano ronaldo

cristiano ronaldo

मैड्रिड। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मोरक्को के किक बॉक्सर बद्र हरी के साथ गे रिलेशन में होने की खबरों ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। स्पेनिश मीडिया के अनुसार रोनाल्डो और हरी की नजदीकियों ने फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड की भी नींदें उड़ा दी है। उनका मानना है कि इस रिश्ते के चलते रोनाल्डो का प्रदर्शन कमजोर हुआ है।

रियल मैड्रिड का दावा है कि रोनाल्डो अब अक्सर उत्तरी अफ्रीका के लिए जाने लगे हैं। बताया जाता है कि वे ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्राइवेट जेट में बैठकर मुक्केबाज से मिलने जाते हैं। फ्रांस टेलीविजन के एक पत्रकार डेनियल रियोलो ने संकेत दिए कि रोनाल्डो और हरी दोस्त से बढ़कर हैं। मुक्केबाज ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया कि, अभी शादी हुई। हमेशा आपको उठाने के लिए तैयार हूं।

एक अन्य फोटो में दोनों कैंडल लाइट डिनर में पारंपरिक मोरोक्कन खाना खा रहे थे। 2010 में 30 साल के रोनाल्डो ने पुर्तगाल में गे शादी की इजाजत देने पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि, हमें एक दूसरे की पसंद की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि सभी नागरिकों के समान अधिकार और जिम्मेदारी हैं।

Home / Uncategorized / किक बॉक्सर के साथ गे रिलेशन में हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो