scriptFIFA U-17 वर्ल्ड कप 2017 पहली बार पुरुषों के खेल में 7 महिला अंपायर को चुना गया | seven females referees picked to officiate for first time in mens-event | Patrika News
फुटबॉल

FIFA U-17 वर्ल्ड कप 2017 पहली बार पुरुषों के खेल में 7 महिला अंपायर को चुना गया

भारत में अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के लिए 7 महिला रेफरियों की नियुक्ति कर दी गई है।

नई दिल्लीAug 19, 2017 / 04:51 pm

Kuldeep

footballumpaire
नई दिल्ली। भारत में अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के लिए रेफरियों की नियुक्ति कर दी गई है। फीफा की रेफरी समिति ने शुक्रवार को रेफरियों की 21 तिकड़ियों (एक मुख्य रेफरी और दो लाइंसमैन) की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। चुने गए रेफरी सभी छह परिसंघों का नेतृत्व भी करेंगे। विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा के लिए यह जरूरी था कि वह इस प्रतियोगिता के लिए विश्व के सर्वोत्तम रेफरियों की नियुक्ति करे और इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
इस प्रतियोगिता के जरिए फीफा रेफरियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौैका भी मिलेगा, ताकि वह करियर में आगे विकास कर सकें।

इसके अलावा, फीफा ने सात समर्थक रेफरियों का चयन भी किया है। हालांकि, इस बार इसमें एक नया मोड़ भी आया है। इस बार प्रतियोगिता में महिला रेफरियों को शामिल किया गया है।
पहली बार सात महिलाओं को निर्णायक की भूमिका में उतारकर फीफा समिति ने ये कहा –

फीफा की रेफरी समिति के प्रमुख मासिमो बॉसाका ने कहा, “हमारा मानना है कि अब समय आ गया है कि महिला रेफरियों को भी फीफा के पुरुष टूर्नामेंटों में शामिल किया जाए। उन्होंने पिछले साल पुरुष रेफरियों के साथ मिलकर काम किया था और अब हम दोनों को प्रतियोगिता में साथ मिलकर काम करते देखना चाहते हैं।
football
इन सात महिलाओं को बतौर अम्पायर मैदान में उतरा गया है –
ओके ह्यांग (Korea), ग्लेडिस लेंग्वे (Zambia), कैरोल ऐनी चेनार्ड (Canada), क्लॉडिअ अम्पिएर्रेज (Uruguay), एना -मारिए कइले (New Zealand), कटरीना मंजुल (Ukraine), एस्तेर स्टैबलि (Switzerland)
football
रूपा फुटबॉल में कुशल भूमिका निभाती है-
अंतरास्ट्रीय फुटबॉल मैच के दौरान कुशल अम्पायर के भूमिका में रूपा देवी ने अपना अहम् भूमिका निभाया है। अपने इसी कुशलता की वजह से उन्हें AFC अंडर -14 फुटबॉल फेस्टिवल दोहा में आयोजित होने वाले खेल की दौरान 2013 अम्पायर की जिमेवारी दी गयी। इसके अलावा फीफा में भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी थी।

Home / Sports / Football News / FIFA U-17 वर्ल्ड कप 2017 पहली बार पुरुषों के खेल में 7 महिला अंपायर को चुना गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो