scriptपुलिस पर पत्थर फेंकने वाली अफशां का अफशाना, जो बनी हैं जम्मू-कश्मीर फुटबाल टीम की कप्तान | stone pelting kashmiri girl afshan is now captain of JK football team | Patrika News
फुटबॉल

पुलिस पर पत्थर फेंकने वाली अफशां का अफशाना, जो बनी हैं जम्मू-कश्मीर फुटबाल टीम की कप्तान

कभी फेंका था पुलिस पर पत्थर, आज है टीम की कप्तान… जानें इनकी दास्तान
 

नई दिल्लीDec 06, 2017 / 01:24 pm

Prabhanshu Ranjan

afshan

नई दिल्ली। सरकार और सरकारी व्यवस्था से नाराज रहने वाली कश्मीर की अफशां आशिक जम्मू-कश्मीर फुटबाल टीम की कप्तान बनी है। ये वहीं अफशां है, जो कश्मीर में पुलिस पर पत्थर फेंकने वाली लड़कियों की पोस्टर गर्ल बन चुकी थी। लेकिन समय ने करवट बदली और आज अफशां अपने अतीत को भूल कर फुटबाल के मैदान में गोल करती हैं। अफशां का अफशाना लाखों कश्मीरी युवाओं के लिए प्रेरणा है। 23 वर्षीय अफशां आशिक जम्मू-कश्मीर फुटबाल टीम की कप्तानी के साथ-साथ मुंबई के एक क्लब की ओर से भी खेलती है।

 

ashafa

क्या है अफशां की कहानी
अफशां भी आम लड़कियों की तरह कश्मीर की एक लड़की है। बचपन से ही खेल-कूद में हिस्सा लेने वाली अफशां की एक तस्वीर ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। महीनों पहले अफशां की एक तस्वीर सुर्खियों में आने के साथ-साथ सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। इस तस्वीर में अफशां नकाब बांधे पुलिस पर पत्थर फेंक रही थी। पीठ पर बैग बांधे अफशां की इस तस्वीर ने कश्मीर में पुलिस के प्रति लोगों की नाराजगी की हकीकत सामने लाकर रख दिया था।

 

ashafa

गृहमंत्री से मिली अफशां
अफशां ने हाल ही में अपने कोच सतपाल सिंह काला, मैनेजर शेरिंग अंगमो और 22 सदस्यीय टीम के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में अफशां ने राज्‍य में खेल के लिए उचित आधारभूत ढांचा तैयार करने की मांग की। अफशां ने मंत्री से अनुरोध किया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे अधिक से अधिक लड़कियों को फुटबॉल खेलने का मौका मिल सके और वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

 

https://twitter.com/rajnathsingh/status/937923270849921024?ref_src=twsrc%5Etfw

क्यों की थी पत्थरबाजी
पुलिस पर पत्थर फेंकने की घटना को याद करते हुए अफशां कहती है तब मैनें गुस्से में आकर यह कदम उठाया था। दरअसल तब पुलिस ने अफशां की टीम की एक सदस्‍य को थप्‍पड़ मारा था और अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया था। जिसके बाद अफशां ने पत्थरबाजी की थी। अफशां का साफ कहना है कि यदि पुलिस ने ऐसा नहीं किया होता तो वह कभी पत्‍थर नहीं उठातीं। हालांकि अब अफशां अपने अतीत को पीछे छोड़ चुकी है। वह अपना पूरा ध्यान फुटबॉल पर केंद्रित करना चाहती है।

Home / Sports / Football News / पुलिस पर पत्थर फेंकने वाली अफशां का अफशाना, जो बनी हैं जम्मू-कश्मीर फुटबाल टीम की कप्तान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो