scriptअंडर 17 फुटबॉल : भारत ने हासिल किया तीसरा स्थान | Under-17 Football: India won the third place | Patrika News
Uncategorized

अंडर 17 फुटबॉल : भारत ने हासिल किया तीसरा स्थान

ब्राजील के कूरीतिबा में हुए अंडर 17 अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह पहली जीत
रही और इस जीत की बदौलत भारतीय टीम तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रही।

Dec 20, 2016 / 01:47 pm

football

football

नई दिल्ली। भारतीय अंडर 17 फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राजील में हुए अंडर 17 अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने तीसरे स्थान के प्ले आॅफ मुकाबले में अमेरिकी क्लब ओरलैंडो सिटी एससी को 2-1 से हराया।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए अमरजीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल कर भारत को बराबरी दिलाई। पहले हाफ में ही शुभम सारंगी ने हेडर के जरिए भारत के लिए दूसरा गोल किया। ब्राजील के कूरीतिबा में हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह पहली जीत रही और इस जीत की बदौलत भारतीय टीम तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रही।

ओरलैंडो सिटी मैच का पहला गोल करने में सफल रही लेकिन भारतीय टीम ने पिछड़ने के बाद मैच में वापसी की और ओरलैंडो सिटी को 2-1 से पीछे छोड़ा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल के कई प्रयास किए लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

Home / Uncategorized / अंडर 17 फुटबॉल : भारत ने हासिल किया तीसरा स्थान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो