Apple Watch 5 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें GPS वेरिएंट की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये है। दूसरे वेरिएंट GPS + Cellular की शुरुआती कीमत 49,900 रुपये है। भारत में इस वॉच को बिक्री के लिए 27 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। Watch 5 के ऐलान के साथ ही Watch Series 3 की कीमत में कटौती कर दी गई है। अब Watch 3 के GPS वेरिएंट को 20,900 रुपये और GPS + Cellular को 29,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।