जिस वेबसाइट पर आप लॉग इन करते हैं सबसे पहले आप उसके लॉग इन पेज पर जाएं। आपना पासवर्ड डाल कर इंटर करें। आपके इंटर करते ही एक विंडो खुलेगा जिसमें यह लिखा होगा कि जिस पासवर्ड को आपने एंटर किया है वह 26 बार डेटा ब्रीच में पाया गया है और इस पासवर्ड का इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें। बाद दें, वेबसाइट और ब्राउजर द्वारा आपको सिर्फ एक बार ही वॉर्निंग मिलती है। जिसके बाद आपको फैसला लेना है कि आप अपना पासवर्ड बदलना चाहते हैं या नहीं।