Jio का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान:
जियो का यह प्लान सबसे ज्यादा बिकता हैं। यानी यह कंपनी का बेस्ट सेलिंग प्रीपेड प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 28 दिन की है। इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 2GB डेटा रोज मिलता है जोकि महीने में कुल 56GB डेटा होता है। इसके अलावा इसमें फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं जियो के इस प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, सिक्योरिटी और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है।