नए Nokia C31 का डिजाइन सिंपल होने के बावजूद इम्प्रेस करता है। इसके बैक पैनल पर LED फ़्लैश लाइट के साथ कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, नीचे की तरफ एक स्पीकर मिलता है। इसके लेफ्ट पर सिम ट्रे, और राईट साइड पर पावर बटन के साथ वॉल्यूम कीज़ दी गई हैं। फोन के टॉप पर 3.5mm हेडफोन जैक और नीचे की तरफ माइक्रो फोन और माइक्रो USB पोर्ट मिलता है। फ़ोन आपको अच्छी ग्रिप मिलेगी। 6.74 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें साथ 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। डिस्प्ले के साथ 2.5 कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है।