Cam Scanner
पहले डाक्यूमेंट्स को स्कैन करवाना और उनको पीडीएफ फाइल में कन्वर्ट करवाना एक बेहद मुश्किल काम होता था, लेकिन अब इस काम को आप अपने स्मार्टफोन की मदद से मिनटों में घर बैठे कर सकते हैं। गूगल ऐप स्टोर में मौजूद कैम स्कैनर ऐप से, जो आपके किसी भी डॉक्यूमेंट को आसानी से पीडीएफ में कन्वर्ट कर सकता है। इस ऐप से आप अपनी फोटो, पैनकार्ड, आधार कार्ड और मर्कटशीट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके पीडीएफ में सेव कर सकते हैं। इस ऐप में आपको साइज का ऑप्शन भी मिलता है जिसके इस्तेमाल से आप किसी भी डॉक्यूमेंट को अपनी जरूरत के अनुसार छोटा या बड़े साइज में सेव कर सकते हैं।