scriptजंगली swine के हमले से 7 घायल | 7 injured by wild pig attack | Patrika News
गरियाबंद

जंगली swine के हमले से 7 घायल

पंडरिया ब्लॉक के ग्राम घुटुरकुंडी में जंगली swine के हमले से 7 लोग घायल हो गए। डॉयल 112 के जवानों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गरियाबंदApr 10, 2020 / 08:54 pm

ramdayal sao

जंगली swine के हमले से 7 घायल

demo pic

raipur/ कवर्धा. पंडरिया ब्लॉक के ग्राम घुटुरकुंडी में जंगली swine के हमले से 7 लोग घायल हो गए। डॉयल 112 के जवानों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।
घटना गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे की है। डॉयल 112 को सूचना मिली कि गांव की 14 साल की प्रिया सतनामी को सुकर ने घायल कर दिया गया है। आरक्षक ईश्वर चन्द्रवंशी ने कॉलर से सम्पर्क कर तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। घटना स्थल पहुंच कर पीडि़ता को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में भर्ती कराया।
इसी दौरान फिर जानकारी मिली कि घुटुरकुंडी गांव में जंगली swine के हमले से 5-6 लोग घायल हो गए हैं। घटना की गम्भीरता को देखते हुए डायल 112 के आरक्षक ने पंडरिया थाना पेट्रोलिंग व थाना प्रभारी को घटना के सम्बंध में अवगत कराया। घायलों की सख्या अधिक होने से दो अन्य आरक्षकों को साथ ले गए।
अलग-अलग मोहल्ले से 3 पीडि़तों को 112 वाहन में, 1 पीडि़त को थाना पेट्रोलिंग वाहन और गंभीर रूप से पीडि़त व्यक्ति को संजीवनी 108 वाहन में लेकर स्वास्थ्य केंद्र पण्डरिया में उपचार के लिए भर्ती कराया। जंगली swine के हमले से घुटुरकुंडी निवासी मटरू साहू, प्रेम सिंह, दुर्गेश साहू, फागुराम निषाद, चन्द्रशेखर साहू, भीखाराम घायल हुए।

Home / Gariaband / जंगली swine के हमले से 7 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो