मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्रामीणों चिंगरापगार के जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिलने की जानकारी ग्राम के कोटवार को दी। कोटवार की सूचना पर सिटी कोतवाली थाने की टीम घटनास्थल पहुंची। प्रथम दृष्टया देखने पर किसी धारदार हथियार से हत्या कर लाश को जलाने का प्रयास किया गया है।
महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतका के हाथ में ममता लिखा हुआ है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है।उल्लेखनीय है कि चिंगरा पगार में दूर-दूर से सैलानी आते हैं।
यहां 100 मीटर ऊंचाई से गिरने वाले जलप्रपात आकर्षण का केंद्र है। वहीं, नए वर्ष के आगमन के पहले 30 दिसंबर को अज्ञात महिला की लाश मिलने से पर्यटन स्थल में डर का माहौल है। यहां प्रेमी जोडिय़ों और आशिकों का घूमना-फिरना आम बात है।