महासमुंद लोकसभा सीट में धमतरी, गरियाबन्द और महासमुंद जिले शामिल है। जिसमे आठ विधानसभा सीटें हैं,सराईपाली, महासमुंद, कुरुद, बसना, राजिम, धमतरी, खल्लारी और बिंद्रानवागढ शामिल है।इनमें पांच पर कांग्रेस का एवं तीन पर भाजपा का कब्जा है। आपको बता दे 2014 में महासमुंद से दोबारा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद चंदू लाल साहू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत जोगी को महज 1217 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया था। महासमुंद में कुल 2140 मतदान केंद्र है जिसमे1632963 मतदाता सभी13 उम्मीदवार को वोट करेंगे।