4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर वकील ने SSP को दी शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

Highlights असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ दिन पहले ही दिया यह बयान ओवैसी के बयान को लेकर वकील ने एसएसपी को भेजी शिकायत भड़काऊ बयान और न्यायालय के आदेश को गलत ठहराने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Nov 2019, 5:45 PM IST

owaisi.jpeg

गाजियाबाद। अयोध्या पर फैसला आने के बाद जहां देशभर में लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया है, तो वही (AIMIM) एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर गाजियाबाद के एक वकील ने (SSP) एसएसपी से मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी है। इसकी वजह फैसले के अगले ही दिन ओवैसी द्वारा एक बयान दिया जाना है।

सूर्य की किरणों से पहले कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, ऐसा दिखा नजारा

कोर्ट का फैसले आने पर असदुद्दीन ने दिया यह बयान

दरअसल (AIMIM) एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत ठहराते हुए कहा था कि 5 एकड़ जमीन खैरात में नहीं लेंगे। और मुस्लिम पक्ष को यह 5 एकड़ जमीन का फैसला नहीं मानना चाहिए। यह बात असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए भाषण में कही गई थी। जिसे गाजियाबाद के रहने वाले एक अधिवक्ता ने पूरी तरह गलत करार दिया है। और ओबीसी द्वारा दिए गए इस भाषण के बाद अदालत की तौहीन बताई गई है। इस पर अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया है । जो कि गैर जिम्मेदाराना है। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए इस बयान के बाद अधिवक्ता द्वारा ओवैसी के खिलाफ एक शिकायत गाजियाबाद के एसएसपी को भेजी गई है। और ओबीसी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

खुशखबरी: इस हाईटेक शहर में अपना आशियाना बनाने का है सुनहरा मौका, जल्द निकलेगी Scheme

स्पीड पोस्ट से एसएसपी को दी शिकायत

गाजियाबाद के अधिवक्ता अंकित त्यागी का कहना है कि उन्होंने सोमवार को गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक शिकायत पत्र भेजा है। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के विवाद को लेकर 9 नवंबर को फैसला दिए जाने की चर्चा की गई है। और उस फैसले का देश भर के लोगों ने स्वागत किया, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी द्वारा इस फैसले पर भड़काऊ भाषण दिया गया है। इसलिए असदुद्दीन ओवैसी पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल उनके पास अभी शिकायत नहीं पहुंची है। यदि उन्हें इस तरह की लिखित शिकायत मिलती है, तो उसके बाद गहनता से जांच कराई जाएगी। और जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।