पुलिस आैर बदमाशों की एक साथ हुर्इ तीन जगह मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली-देखें वीडियो
क्षेत्र की पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप
लोनी सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि लोनी पुलिस अवैध उगाही में लिप्त रहती है।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इसमें आम जनता को यह बताने की जरूरत नहीं है कि पैसे के लेनदेन के चलते लोनी पुलिस सभी अवैध कामों को संरक्षण दे रही है।इस मामले के चलते लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उप जिला अधिकारी को शिकायत पत्र लिखकर बताया है कि लोनी में किराए पर लगने वाला जाम या तार जलाने वाले लोगों को पूरी तरह से पुलिस संरक्षण दे रही है।इसकी वजह से यहां आए दिन जाम लगता है।अगर जल्द इसके खिलाफ कार्रवार्इ की जाए।
विधायक ने अधिकारियों से की एेसी शिकायत
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर कई बार भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त लोनी पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर चुके।अब एक बार फिर विधायक ने नवनियुक्त कप्तान को उन्हीं की पुलिस के विषय में शिकायत दी है।साथ ही कहा है कि आप को सोचना पड़ेगा कि किस तरह से पुलिस का दामन साफ किया जाए।विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि पुलिस पैसे के लेनदेन के चलते नो एंट्री में ओवरलोड वाहनों को निकाल देती है।वह ठेली पटरी वालों से भी हफ्ता उगाही कर रोड पर अतिक्रमण को संरक्षण दे ही है।इस कारण लोनी की जनता परेशान है।जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उधर लोनी इलाके के स्थानीय लोग भी विधायक द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों को सही मान रहे हैं।