3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में भाजपा विधायक की गाड़ी पर फायरिंग के बाद अब मिली जान से मारने की धमकी, मची खलबली

भाजपा विधायक ने पुलिस पर लगाया आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Jun 2018, 4:31 PM IST

Nand kishor Gurjar

UP में भाजपा विधायक की गाड़ी पर फायरिंग के बाद अब मिली जान से मारने की धमकी, मची खलबली

गाजियाबाद. योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद भले ही क्राइम कंट्रोल के नाम पर एक के बाद एक एनकाउंटर हो रहे हो, लेकिन सूबे में बदमाशों के हौसले अब भी बुलंद है। हालात ये है कि भाजपा के विधायक भी सुरक्षित नहीं है। इसी कड़ी में अपनी ही सरकार में लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने जान का खतरा बताया है। दरअसल, विधायक को सोमवार को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली। एक युवक ने फेसबुक पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘इस बार तो तू बच गया आगे कौन बचाएगा। पीएम, सीएम और तुझे देख लेंगे हम।’ इससे घबराए विधायक ने मीडिया को धमकी भरे पोस्ट का स्क्रीन शॉट भी दिखाए और धमकी देने वाले की असलहों के साथ फोटो समेत लोनी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच भाजपा विधायक ने पुलिस पर लापरवाही बरत ने का आरोप लगाते हुए कोई कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है।

एह भी पढ़ें- भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में खुलेआम हुई गोलियों की बरसात तो SSP ने कही ये बात

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करने के साथ ही अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। उन्होंने काह कि फेसबुक पर जिस तरह कमेंट किए गए हैं, उससे लग रहा है कि एक दिन पहले उनकी गाड़ी पर हुई फायरिंग में भी पोस्ट करने वाले इस शख्स का ही हाथ हो सकता है। उनका आरोप है कि सभी सुबूत देने के बावजूद अभी तक पुलिस न तो यह पता लगा पाई है कि आरोपी कहां रहता है और क्यों ऐसा कर रहा है और न ही उसे गिरफ्तार कर पाई है। उधर, सीओ लोनी दुर्गेश कुमार ने बताया कि विधायक के तीन दिन पुराने पोस्ट पर कमेंट आया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि सोमवार को तहरीर दिए जाने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। पुलिस पहले ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर विधायक के एक पोस्ट पर पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी भरी पोस्ट की थी। इसके बाद भाजपा नेता सत्यपाल चौधरी ने इस मामले में लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।