गाज़ियाबाद

पुलिस और बदमाशों के बीच फिर हुई ‘ठायं-ठायं’, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

थाना लोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार। काफी समय से बदमाश की तलाश में जुटी थी पुलिस।

गाज़ियाबादJul 30, 2021 / 01:28 pm

Rahul Chauhan

गाजियाबाद। जनपद में चंद घंटों के भीतर देहात पुलिस की बदमाशों से दूसरी मुठभेड़ हुई है।एसपी ग्रामीण की टीम ने बदमाश की टांग छलनी कर 50 हजार रुपए के ईनामी सोनू डेढ़ा नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है। शक्तिर बदमाश डीएलएफ में हुई हत्या के मामले में लम्बे समय से वांछित चल रहा था। सोनू डेढा रंगदारी के धंधे का बेताज बादशाह बनना चाहता था। रंगदारी न देने वाले लोगों पर फायरिंग कर दहशत फैलाता था शातिर बदमाश।
यह भी पढ़ें

फतेहपुर के जज सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, जज ने कहा मारने की साजिश थी

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ ईराज राजा ने बताया कि बंथला नहर के पास चौकी चिरोड़ी थाना लोनी क्षेत्र में 50000 रु0 के इनामी बदमाश सोनू डेढा निवासी डीएलएफ अंकुर विहार के साथ थाना लोनी पुलिस और एसपी देहात एसओजी की टीम के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में सोनू डेढा नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल विजय राठी भी घायल हुऐ हैं।
यह भी पढ़ें

टोल प्लाजा पर दिखा रफ्तार का कहर, दो को टक्कर मारकर कैबिन में घुसी कार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उन्होंने बताया कि सोनू डेढा लगभग 8 माह से हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। इसके अलावा रंगदारी के भी मामले इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल, कारतूस और एक मोटर साईकल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी बदमाश अनिल फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Ghaziabad / पुलिस और बदमाशों के बीच फिर हुई ‘ठायं-ठायं’, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.