25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतेहपुर के जज सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, जज ने कहा मारने की साजिश थी

- यूपी में एक जज के ऊपर जानलेवा हमला! सड़क हादसे में फतेहपुर के एडीजे बाल-बाल बचे। एडीजे की कार में बैठा गनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
judge.jpg

कौशांबी. यूपी में एक जज के ऊपर जानलेवा हमला! सड़क हादसे में फतेहपुर के एडीजे बाल-बाल बचे। एडीजे की कार में बैठा गनर गंभीर रूप से घायल हो गया। एडीजे ने कोखराज थाने में हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने साफ-साफ लिखा कि, उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है।

मेडिकल दाखिले में ओबीसी 27, गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार का चुनावी राजनीतिक स्वार्थ भरा फैसला : मायावती

एडीजे बच गए गनर घायल :- फतेहपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (स्पेशल जज पास्को एक्ट ) मो. अहमद खान गुरुवार को किसी काम से प्रयागराज गए थे। अपनी कार से वह फतेहपुर लौट रहे थे तभी कौशाम्बी के कोखराज क्षेत्र के चाकवन गांव में उनकी कार में इनोवा ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एडीजे तो बच गए पर घटना में उनका गनर घायल हो गया। एडीजे ने कोखराज थाने में हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहाकि, यह उन्हें मारने की साजिश थी।

इनोवा के ड्राइवर से पूछताछ :- एडीजे मो. अहमद खान ने तहरीर में लिखा कि, बरेली में दिसंबर 2020 में एक मुस्लिम युवक की बेल खारिज करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। तहरीर में उन्होंने कहा कि कार में जिस तरीके से टक्कर मारी गई वह जान लेने की कोशिश है। वह युवक कौशाम्बी का है। पुलिस इनोवा के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

मुकदमा दर्ज कर जांच जारी :- इंस्पेक्टर कोखराज ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग