scriptगली में भरे गंदे पानी की छींट गिरने पर जमकर चले लाठी-डंडे, दिखा ख़ौफ़नाक मंजर | Fight between two groups many injured | Patrika News
गाज़ियाबाद

गली में भरे गंदे पानी की छींट गिरने पर जमकर चले लाठी-डंडे, दिखा ख़ौफ़नाक मंजर

Highlights
-मामूली कहासुनी बड़े झगड़े में तब्दील हो गई
-करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए
-एक की हालत गंभीर बनी हुई है

गाज़ियाबादSep 29, 2020 / 11:50 am

Rahul Chauhan

fight.jpg

,,

गाजियाबाद। जनपद के थाना लिंक रोड इलाके की कड़कड़ कॉलोनी की एक गली में भरे गंदे पानी की छींट एक शख्स पर गिरने के बाद मामूली कहासुनी बड़े झगड़े में तब्दील हो गई। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ से पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन जिन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वह लोग अभी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी ने बताया कि कड़कड़ कॉलोनी की एक गली में पानी की निकासी ठीक ना होने के कारण पानी भरा हुआ है। देर शाम एक शख्स वहां से पैदल निकल रहा था। तभी अचानक कॉलोनी में ही रहने वाला शख्स एक साईकिल पर सवार वहां से निकला तो गंदे पानी की छींट उस शख्स पर चली गई। जिसे लेकर आपस में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने उसे शांत करा दिया। आरोप है कि सुबह अचानक जब लोग अपने काम पर जा रहे थे। तो एक पक्ष के लोगों के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान करीब 6 लोग घायल हो गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कड़कड़ कॉलोनी में दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। उनमें से कुछ घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी दोनों तरफ के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है और जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है ।वह अभी फरार है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो