scriptLok Sabha Result: पिछली बार जनरल वीके सिंह ने दर्ज की थी देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत, जानिए अब क्‍या है हाल | Ghaziabad Lok Sabha Result General VK Singh Voting News In Hindi | Patrika News
गाज़ियाबाद

Lok Sabha Result: पिछली बार जनरल वीके सिंह ने दर्ज की थी देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत, जानिए अब क्‍या है हाल

2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने रिकॉर्डतोड़ मतों से हासिल की थी जीत
वह हरियाणा के रहने वाले हैं लेकिन 2014 में चुने गए थे गाजियाबाद से सांसद
लोकसीाा चुनाव 2019 में गठबंधन उम्‍मीदवार सुरेश बंसल दे रहे हैं उन्‍हें टक्‍कर

गाज़ियाबादMay 23, 2019 / 10:50 am

sharad asthana

General Vk Singh

Lok Sabha Result: पिछली बार जनरल वीके सिंह ने दर्ज की थी देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत, जानिए अब क्‍या है हाल

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए काउंटिंग गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। सभी दलों के प्रत्‍याशी भी सुबह-सुबह मतगणना स्‍थल पर पहुंच गए। इसके साथ ही भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की जीत और हार को लेकर भी गुणा-भाग लगनी शुरू हो गई।
भाजपा पर जताया भरोसा

गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। वह हरियाणा के रहने वाले हैं लेकिन 2014 में गाजियाबाद से सांसद चुने जाने के बाद उनका गाजियाबाद में भी आवास है। फिलहाल वह विदेश राज्‍यमंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं।
यह था 2014 का रिजल्‍ट

पिछले लोकसभा चुनाव में जनरल वीके सिंह काे कुल 7.58 लाख वोट मिले थे। यहां से उन्‍होंने कांग्रेस के उम्‍मीदवार राज बब्‍बर को पांच लाख से ज्‍यादा वोटों से शिकस्‍त दी थी। इस हिसाब से पिछले आम चुनाव में यह देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। इस बार सपा के टिकट पर गठबंधन उम्‍मीदवार सुरेश बंसल उन्‍हें टक्‍कर दे रहे हैं। जबक‍ि कांग्रेस से डॉली शर्मा मैदान में हैं।
क्‍या बना पाएंगे रिकॉर्ड

गुरुवार को मतगणना के शुरुआती रुझानों में गाजियाबाद से जरनल वीके सिंह ने बड़ी बढ़त ली है। वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो उन्‍होंने काफी बढ़त बना ली है। अब देखना यह है कि क्‍या इस बार भी जनरल वीके सिंह नया रिकॉर्ड बना पाएंगे या नहीं।

Home / Ghaziabad / Lok Sabha Result: पिछली बार जनरल वीके सिंह ने दर्ज की थी देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत, जानिए अब क्‍या है हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो