19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: सड़क किनारे तड़प रही गर्भवती रुखसाना के लिए फरिश्ता बनी पुलिस, अस्पताल पहुंचाने के साथ ही दिया राशन

Highlights UP Police बढ़—चढ़कर कर रही लोगों की मदद Ghaziabad की ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस ने की मदद Police ने परिवार को खाने के लिए राशन भी दिया  
less than 1 minute read
Google source verification
vlcsnap-2020-03-27-14h13m04s926.png

गाजियाबाद। लॉकडाउन (Lockdown) के इस समय में सभी अपनी—अपनी तरह से जरूरत मंदों की मदद कर रहे हैं। इसमें यूपी पुलिस (UP Police) भी बढ़—चढ़कर योगदान दे रही है। तामा मामला गाजियाबाद (Ghaziabad) में सामने आया है। गाजियाबाद में पुलिस ने शुक्रवार (Friday) को सड़क किनारे तड़प रही गर्भवती महिला को न केवल अस्पताल भिजवाया, बल्कि उसके परिवार को राशन भी दिया।

यह भी पढ़ें: Lockdown: Noida Police ने अनीस को पहुंचाया उसकी गर्भवती पत्नी के पास, तमन्ना ने बेटे का नाम रखा रणविजय

रात से हो रही थी दिक्कत

शुक्रवार को पुलिस को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में सड़क पर गर्भवती महिला के बैठे होने की सूचना मिली। मौक पर पहुंची पुलिस तो पता चला कि महिला को लेबर पेन हो रहा था। उसके साथ उसका पति भी था। उसने पलिस को बताया कि उसका नाम राशिद है। उसकी पत्नी का नाम रुखसाना है।

यह भी पढ़ें: Good News: गर्म पानी और यह खाना देकर ठीक किए गए कोरोना के मरीज

तीन बच्चे हैं दंपती के

उसके तीन बच्चे हैं। रुखसाना डिस्पेंशरी में काम करती है। उसको रात से दिक्कत हो रही है। राम में उसने डिस्पेंशरी में फोन किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाद में जब वे सड़क पर आए तो उनको 112 नंबर का पता चला। वह दिहाड़ी मजदूर है। उसके घर पर खाना भी नहीं है और पैसे भी खत्म हो गए हैं। इसके बाद ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उसके परिवार को खाने के लिए राशन भी दिया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग