
हापुड़।उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तीन रुपये न देने पर एक चाय वाले ने एेसी हरकत कर दी। जिसे आप भी सुनकर चाैंक जाएंगे। चाय वाले ग्राहक से हुर्इ तीन रुपये न देने की बहस पर उस पर उबलती हुर्इ चाय डाल दी। जिससे वह बूरी तरह झुलसे गया। वहीं मौके पर लोगों को जमा होता देख आरोपी चाय वाला मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाय से झुलसे शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर आराेपी चाय वाले की तलाश में जुटी है।
चाय पीने गया था शख्स
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर पीर बाहुदीन निवासी हसीन अपने परिवार के साथ रहते है। वह रोज की तरह शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते समय एक सड़क किनारे एक दुकान पर चाय पीने रुक गया। हसीन ने चाय पीने के बाद दुकानदार अमन को दस रुपये दिये। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार अमन ने पहले उधार में चल रहे तीन रुपये देने की मांग की। हसीन ने उसे बताया कि वह रुपये दे चुका है, लेकिन उसने इससे साफ इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें-प्रेमी से हुआ ब्रेकअप तो महिला ने कर ली शादी, फिर लवर ने किया एेसा काम कि...
तीन रुपयों को लेकर हुए विवाद में फेंक दी चाय
चाय के तीन रुपयों को लेकर दुकानदार अमन आैर हसीन में बहस होने लगी। इसी दौरान गुस्साएे दुकानदार अमन ने हसीन पर भट्टी पर उबल रही चाय फेंक दी। चाय के बर्तन में काफी मात्रा में चाय उबल रही थी। हसीन पर चाय गिरते ही उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। जिसे लोगों ने आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी चाय वाला मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गर्इ। चाय शरीर पर डालने से हसीन का गर्दन से लेकर हाथ व सीने पर छाले पड़ गए हैं। वहीं पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चाय वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी चाय वाला फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Published on:
18 Mar 2018, 10:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.