दरअसल, सोमवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का सचल दस्ता अकबर बहरामपुर में एक अवैध टाॅवर सील करने गया था। वापस आते समय गाड़ी के चालक को दिल का दौरा पड़ गया। बताया जा रहा है इससे ड्राइवर की चलती गाड़ी में ही मौत हो गई। इसके बाद गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा ताे ड्राइवर सीट के पास बैठीं होमगार्ड महिला कांस्टेबल मंजू उपाध्याय का ध्यान ड्राइवर की तरफ गया। उन्होंने देखा कि गाड़ी डगमगाने लगी है। इस पर मंजू उपाध्याय ने आनन-फानन में ब्रेक दबाते हुए स्टेयरिंग संभाला। इस दौरान गाड़ी रास्ते पर खड़ी कुछ ठेली से भी टकरा गई थी लेकिन नाले में गिरने व खंभे से टकराने से बच गई। जिस वक्त यह घटना घटी, उस समय गाड़ी में 18 लोग मौजूद थे। इनमें से ड्राइवर की मौत हो चुकी है।