scriptपति बन रहा था प्यार में रोड़ा, पत्नी ने आशिक संग छाती पर चढ़ चाकू से गोदा | Husband was becoming a hindrance in love wife attacked lover with knife on his chest | Patrika News
गाज़ियाबाद

पति बन रहा था प्यार में रोड़ा, पत्नी ने आशिक संग छाती पर चढ़ चाकू से गोदा

गाजियाबाद में एक पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या इतने फिल्मी अंदाज में की कि पुलिस भी सुनकर दंग रह गई।

गाज़ियाबादDec 28, 2023 / 06:45 pm

Prateek Pandey

ghaziabad_murder.jpg
आशिक संग प्यार में रोड़ा बन रहे पति की उसकी पत्नी ने निर्मम हत्या कर दी। अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की छाती पर चढ़कर पहले गला दबाया गया उसके बाद चाकू से गोदकर मार डाला गया।
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बहरामपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जहां एक तरफ अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की छाती पर चढ़कर पत्नी ने गला घोंट दिया वहीं प्रेमी ने उसे चाकू से गोदकर मार डाला। मौत के बाद पति की लाश को खंडहर में छिपा दिया गया।
खंडहर में मिली थी लाश
आपको बता दें कि 20 दिसम्बर को बहरामपुर के एक खंडहर में युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान जालौन निवासी शिवम के रूप में हुई थी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या की बात सामने आयी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शिवम की पत्नी प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जूर्म स्वीकार लिया।
उसने पुलिस को बताया कि उसके गर्जन यादव से प्रेम संबंध थे। इसी वजह से वह पति से अलग प्रेमी के साथ रहने लगी थी। कुछ दिन बाद शिवम उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले आया और बहरामपुर में किराए के मकान पर रहने लगा।
रखी थी ये शर्त
पत्नी ने शर्त रखी थी कि गर्जन यादव भी उसके साथ रहेगा। तीनों एक साथ ही रह रहे थे। 20 दिसम्बर की रात को प्रियंका ने पति शिवम की छाती पर पैर रखकर उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसके प्रेमी गर्जन यादव ने उसे चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार लिया है।
पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। -एसीपी वेब सिटी सलोनी अग्रवाल

Hindi News/ Ghaziabad / पति बन रहा था प्यार में रोड़ा, पत्नी ने आशिक संग छाती पर चढ़ चाकू से गोदा

ट्रेंडिंग वीडियो