1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह है देश की पहली प्राइवेट ट्रेन, मंत्रियों और विधायकों को नहीं मिलेगा कोटा, जानिए क्‍या हैं इसकी खासियतें

खास बातें- अक्टूबर में पटरियों पर दौड़ने लगेगी Tejas Train Ghaziabad रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी Tejas Train Lucknow से सुबह 6.10 बजे चलेगी Tejas Train
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Aug 2019, 11:24 AM IST

tejas-1.jpg

गाजियाबाद। देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस ( Tejas Train ) अक्टूबर में पटरियों पर दौड़ने लगेगी। दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली इस ट्रेन का स्‍टॉपेज अब गाजियाबाद ( Ghaziabad ) में भी होगा। इससे गाजियाबाद के लाखों लोगों को फायदा होगा। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इसका स्‍टॉपेज दो मिनट का होगा।

सुबह 11.43 पर पहुंचेगी गाजियाबाद

जानकारी के अनुसार, तेजस ट्रेन लखनऊ से सुबह 6.10 बजे चलेगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यह सुबह 11.43 पर पहुंचेगी। दो मिनट के स्‍टॉपेज के बाद यह दिल्ली के लिए रवाना होगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह 12.25 पर पहुंचेगी। तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को 4.30 बजे चलेगी, जो रात 10.45 पर लखनऊ पहुंचेगी। दिल्‍ली से लखनऊ जाते समय यह शाम 5.10 पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

ये हैं खासियतें

- तेजस ट्रेनों का संचालन रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) को तीन साल के लीज पर सौंपा गया है।

- तेजस एक्सप्रेस में केवल कन्फर्म टिकट ही मिलेंगे। ट्रेन छूटने के दो मिनट पहले तक IRCTC के करंट काउंटर से टिकट मिलेगा। चलती ट्रेन में टीटीई टिकट नहीं बना सकेगा।

- यात्रियों को खानपान के नाम पर वंदेमातरम्, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से अधिक खर्च करना पड़ेगा। खानपान का खर्च टिकट में जुड़ेगा।

- सीनियर सिटीजन को रेल किराये पर 40 पर्सेंट की छूट इस ट्रेन में भी मिलेगी।

- सफर में एक घंटे से ज्यादा की देरी होती है तो यात्री को मुआवजा मिलेगा।

- टिकट के साथ ही 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर दिऐ जाने की प्‍लांनिग।

- हर कोच में होंगे सिर्फ दो टॉयलेट होंगे।

- फ्री चाय-कॉफी के लिए वेंडिंग मशीन भी होगी।

- ट्रेन में वीआईपी कोटा के तहत सांसद, विधायक, राज्यों के मंत्री, जनप्रतिनिधि, रेल अफसर और मीडियाकर्मियों को नहीं दी जाएगी कंफर्म बर्थ।

- 5-12 साल के बच्चे का पूरा किराया लगेगा।

- ट्रेन में आरएसी टिकट जारी नहीं किया जाएगा।

- इसमें रेलवे के टीटीई नहीं होंगे। आईआरसीटीसी अपने टीटीई तैनात करेगी। टीटीई के टैबलेट में रिजर्वेशन चार्ट होगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर