आम के बाद के ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें अपने मकान गिरवी रखकर आम के बाग के मालिक को पेमेंट करनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई और उनके लालन-पालन पर भी खासा असर पड़ रहा है। सीधे-सीधे आम के बाग के ठेकेदार भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से सरकार द्वारा किसानों को कई फसलों पर सब्सिडी दी जाती है, ठीक उसी तरह आम के ठेकेदारों को भी सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जानी चाहिए ताकि लोग भुखमरी के कगार से बच सकें।