
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शादी समारोह में इनाम के पैसों के बंटवारे को लेकर ढोल और बैंड वालों के बीच जमकर विवाद हुआ। इतना ही नहीं झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और इस दौरान एक पक्ष में दूसरे पक्ष के युवक अबरार (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हत्यारे और उसके साथी को धर दबोचा। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी।
क्या था मामला ?
आपको बताते चलें कि पूरा मामला गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके की है। जहां वसुंधरा कॉलोनी के फार्म में गुरुवार को देर रात एक बारात बड़े धूमधाम से चल रही थी। जिसके अंदर बैंड बाजा भी था और ढोल वाले भी। दोनों की अलग-अलग टोलियां शादी में मौजूद थी। शादी में शामिल सभी लोग जमकर जश्न माना रहे थे। साथ ही कुछ लोग उनके ऊपर नोट उड़ा रहे थे। लेकिन कुछ देर बाद ही बैंड बाजे बालों में और ढोल वालों के बीच उन पैसों का बटवारा होने लगा। जो पैसे नाचने वालों पर बारातियों ने लुटाए गए थे। लेकिन पैसे को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद बैंड बाजे वालों ने और ढोल बजाने वालों में आपस में जमकर झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि आपस में एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और जमकर मारपीट होने लगी। जिसके बाद एक पक्ष के यानी बैंड बजाने वाले चार युवकों ने अबरार नाम के युवक को गोली मारी दी। जिसमें अबरार घायल हो गया । घायल अबरार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी । पुलिस ने हत्या के दो आरोपियो को हिरासत में ले लिया है और बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
उधर, इस पूरे मामले में डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी दो भागने में कामयाब रहे। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
10 Feb 2018, 12:12 PM IST
Published on:
10 Feb 2018, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.