वैभव शर्मा/ जयप्रकाश
गाज़ियाबाद/ मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर, जूते और मोजे देने का ऐलान किया था। लेकिन, कंपकपाती ठंड शुरू हो चुकी है फिर भी बच्चों को स्वेटर नहीं मिले हैं । हालांकि, कई स्कूलों में जूते-मोजे तो बांट दिए गए हैं, जबकि कुछ में बच्चों को यह भी नहीं मिला है। बता दें कि प्रदेश में करीब एक लाख सरकारी प्राइमरी स्कूल हैं जिनमें लगभग एक करोड़ 75 लाख बच्चे पढ़ते हैं।