18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: बेजुबानों की भी सुध ले रहे ये युवक

Highlights . लॉकडाउन होने के बाद पशु—पक्षियों को भी खाने की उठानी पड़ रही दिक्कतें. बाहर लोग न निकलने की वजह से भी इन्हें खाने के लिए नहीं मिल पा रहा
less than 1 minute read
Google source verification
dog1.png

गाजियाबाद। लॉकडाउन घोषित होने के बाद दफ्तर, दुकानें, होटल और कंपनियां बंद हैं। वहीं, लोग भी घरों में कैद हैं। ऐसे में सड़क पर रहने वाले पशु पक्षियों की जान भी आफत में है। इन्हें खाने को कुछ नहीं मिल पा रहा है। कुछ ऐसी संस्थाएं भी सामने आई हैं, जो सड़क पर रहने वाले गैर पालतू जानवरों को खाना दे रही है। ताकि इस लॉकडाउन के समय में उनकी सांसे चलती रहे।

यह भी पढ़ें: Corona: 30 बेड का तैयार किया गया आइसोलेशन अस्पताल, पैरा मेडिकल स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग

बेजुबान जानवर अपने मुंह से खुद खाना नही मांग सकते हैं और न ही कोई सरकारी मदद। ये घरों से बाहर निकलने वाले लोगों पर भी निर्भर रते हैं। लेकिन अब उनके लिए खाने के लाले पड़ गए हैं। गाजियाबाद में हजारों की संख्या में गैर पालतू कुत्ते हैं जो सड़को पर रहते हैं। हालांकि, कुछ लोग, सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ इन्हें खाना मुहैया करा रही है। रुद्राक्ष चेरिटेबल ट्रस्ट संस्था जनपद में स्ट्रीट डॉग्स को खाना मुहैया करा रही है। उनका कहना है कि लोगों के घरों के अंदर रहने की वजह से कुत्तो को खाना नही मिल पा रहा है। संस्था से जुड़े लोग गैर पालतू जानवरों और पक्षियों के खाने की व्यवस्था कर रहे है।

यह भी पढ़ें: Noida के इस शख्स ने दिखाई दरियादिली, 50 लोगों को किराया माफ करते हुए दिया राशन

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग