18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona: 30 बेड का तैयार किया गया आइसोलेशन अस्पताल, पैरा मेडिकल स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग

Highlights . स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था . पैरा मेडिकल स्टाफ को भी दी जा रही जानकारी  
less than 1 minute read
Google source verification
chc.png

बागपत। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन ने सीएचसी को भी आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को रखने के लिए 30 बेड की व्यवस्था की है। अस्पताल में कोरोना ग्रस्त मरीज के इलाज को मॉक ड्रिल किया जाएगा।

सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 बेड का आइसोलेशन अस्पताल बनाया है। रविवार को सीएमओ आरके टंडन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कोरोना ग्रस्त एक मरीज का मॉकड्रिल भी किया। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बिना समय गवाएं मरीज का इलाज कराने के लिए पूरी तैयारी में लगा हुआ है। एंबुलेंस कर्मचारी और सीएचसी स्टाफ को भी कार्य के बारे में जानकारी दी जा रही है। ताकि समय पर उन्हें भी लोगों की देखरेख में लगाया जा सके। मॉकड्रिल के दौरान एंबुलेंस से मरीज को स्ट्रेचर से आइसोलेशन वार्ड तक ले जाना और इलाज करने की वीडियो रिकॉर्डिंग करा समझाने का पैरा मेडिकल स्टॉफ को प्रयास किया गया है।

सीएमओ ने कहा है कि जल्द ही समस्त स्टाफ को सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। मरीज को सही व समय पर इलाज देना प्राथमिकता है। इसके साथ ही जनपद में हर गांव में टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है।