13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत में खूनी रंजिश: सगे चाचा ने यूपी पुलिस के सिपाही बेटे संग मिलकर की भट्ठा मालिक की हत्या, ईंट से सीने पर किए ताबड़तोड़ वार

UP police: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईंट-भट्ठा मालिक की हत्या घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चाचा और उनके दो बेटों ने मिलकर हमला कर भट्ठा मालिक को मार डाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 13 Nov 2026, 4:15 PM IST

Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक फोटो)

Bagpat Murder News: बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हलालपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। ईंट-भट्ठा मालिक संजीव (45) की उनके सगे चाचा उदयराज और उसके दोनों बेटों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। हमले में भट्ठे की ईंटों से पीड़ित के सीने पर ताबड़तोड़ वार किए गए। मृतक के भाई मौजूदा ग्राम प्रधान हैं, जबकि एक आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही है। हत्या की जड़ में 2 लाख रुपये का पुराना विवाद बताया जा रहा है।

घटना कैसे हुई?

घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे घटी। हलालपुर गांव निवासी संजीव अपने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी अंजली और 18 वर्षीय बेटा ध्रुव हैं। संजीव के बड़े भाई सुधीर गांव के ग्राम प्रधान हैं। उसी समय उनके चाचा उदयराज अपने खेत से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भट्ठे के पास पहुंचे। उनके साथ दोनों बेटे सनी और आर्यन भी थे।