पुलिस के अनुसार, गांव निवासी गौरव की शादी करीब तीन साल पहले मेरठ के राधना गांव की डौली से हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद डौली शिकायत लेकर बालैनी थाने पहुंच गई। उसने पति गौरव और जेठ विपिन के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।