27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यती नरसिंहानन्द गिरि पुलिस हिरासत में, जानें पूरा मामला

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यती नरसिंहानंद गिरी महाराज ने गांधी की समाधि पर उपवास करने की घोषणा की थी। जिसके चलते उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 20 Sep 2022, 1:08 PM IST

police_detained_mahamandaleshwar_yati_narasimhanand_giri_of_juna_akhara_in_ghaziabad.jpg

Police detained Mahamandaleshwar Yati Narasimhanand Giri of Juna Akhara in Ghaziabad

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यती नरसिंहानंद गिरी महाराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, हाल ही में यती नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा था कि हिंदुओं के नेताओं की गांधी बनने की चाह ने संपूर्ण विश्व को विनाश की ओर धकेल दिया है। इसके विरोध में उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह गांधी की समाधि पर उपवास करेंगे। लेकिन वह ऐसा कर पाते इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

गाजियाबाद के यूपी गेट बॉर्डर से हिरासत में

गौरतलब है कि नरसिंहानंद गिरी महाराज अक्सर ही किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा का विषय बन गए हैं। यती नरसिंहानंद सरस्वती गिरी महाराज ने घोषणा करते हुए कहा कि पूरे विश्व में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में मुंगलवार को गांधी की समाधि पर उपवास करेंगे। लेकिन वह अपने कुछ साथियों के साथ जैसे ही निकले तो उन्हें गाजियाबाद के यूपी गेट बॉर्डर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने लेकर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें साथियों समेत थाने में ही बैठाया है।

राजनीतिक नेता को बताया जिम्मेदार

वहीं यति नरसिंहानंद गिरि महाराज का कहना है कि जहां भी देखो हर जगह हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू के मंदिर तोड़े जा रहे हैं। झंडे फाड़े जा रहे हैं। हिंदुस्तान के लोगों के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इन सब बातों के लिए हमारे राजनीतिक नेता ही जिम्मेदार हैं। क्योंकि सब कुछ देखने के बाद भी इस तरफ किसी का भी पूरी तरह से ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं। वह अपने धर्म की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।

यह भी पढ़े - Ghaziabad में पिटबुल के बाद रोट विलर का आतंक, युवक को ऐसे काटा की करनी पड़ी सर्जरी

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग