प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है। वहां पर एक बसपा नेता अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को बसपा नेता और उनकी पत्नी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी गर्ठ शिकायत के अनुसार, रोहित वर्मा उनके घर काफी समय से दूध देने आता था। आरोप है कि रोहित वर्मा ने बसपा नेता की पत्नी को प्रेम जाल फंसा लिया। इसके बाद वह उसे कार में बैठाकर घुमाने ले गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी से जान-पहचान की वजह से वह उसके साथ गई थी। रोहित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रेप किया और उसकी वीडियो व फोटो ले लिए।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद रोहित वर्मा ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उससे रेप किया। उसके पति के घर पर न होने पर वह उनके घर पर आता और उसके साथ मारपीट कर रेप करता। वह उसके बेटे को भी जाने से मारने की धमकी देता था। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा भी दिया था। इस मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।