2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही की हत्‍या: देर रात मंगेतर से फोन पर की थी बात, पुलिस को मोबाइल में मिली ऐसी फोटो कि रह गई दंग

मेरठ के फलावदा थाने में तैनात शामली निवचासी सिपाही का शव मिला था खेत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Jan 2019, 9:42 AM IST

Meerut Murder

सिपाही ने देर रात मंगेतर से की फोन पर बात और मोबाइल से ली ऐसी फोटो, सुबह हो गई हत्‍या

मेरठ। जनपद के फलावदा कस्‍बे में शुक्रवार सुबह एक सिपाही अंकुर चौधरी का शव मिला था। पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। अंकुर की 21 जनवरी को शादी होने वाली थी। उसको एक गोली दाएं कान के ऊपर और दूसरी पेट में मारी गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच के इसे आत्‍महत्‍या माना तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। रात को माेर्चरी पर नाराज ग्रामीणों ने एक सिपाही की एके-47 तक छीन ली। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह के साथ भी उनकी तीखी झड़प हुई। उन्‍होंने पोस्‍टमार्टम भी रुकवा दिया। एसपी सिटी ने हत्‍या का केस दर्ज कराने का आश्‍वासन दिया तब जाकर ग्रामीण माने। फिलहाल शनिवार सुबह तक उसका शव पैतृक गांव नहीं पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:बुलंदशहर व गाजीपुर के बाद अब इस जिले में सिपाही की गोली मारकर हत्‍या, 21 जनवरी को होनी थी शादी

फलावदा चौकी पर तैनात था अंकुर

शामली का रहने वाला अंकुर चौधरी मेरठ में फलावदा कस्‍बे की चौकी पर तैनात था। शुक्रवार सुबह उसका शव पुलिस चौकी से कुछ दूर एक खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा और कारतूस भी पड़ा मिला। शुरुआत में तो पुलिस इसे आत्‍महत्‍या के एंगल से भी देख रही थी। बताया जा रहा है क‍ि गरुवार रात करीब 12 बजे अंकुर चौधरी ने चौकी पर तैनात हेड कांस्‍टेबल राजेंद्र सिंह के साथ खाना खाया था। इसके बाद अंकुर ने अपनी मंगेतर से फोन पर बात की। सुबह अंकुर चौकी पर नहीं मिला। उसके दोनों मोबाइल फोन चौकी पर रखे थे। अंकुर का शव सुबह एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने जब अंकुर का मोबाइल चेक किया तो उसमें उसकी तमंचे के साथ फोटो मिली। बताया जा रहा है कि यह वहीं तमंचा है, जो शव के पास मिला था। इस वजह से पुलिस इसे आत्‍महत्‍या का एंगल से भी देख रही थी।

यह भी पढ़ें: Video: महिला को थाने में दी थर्ड डिग्री, जब मांगा पानी तो पिला दिया यह, केस दर्ज होने के बाद भी थाने का इंचार्ज है आरोपी

रात में पुलिस ने किय हत्‍या का मामला दर्ज

रात में परिजनों के हंगामे के चलते पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अंकुर के छोटे भाई अनुज की तहरीर पर हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को मौके से 315 बोर का एक तमंचा, दे कारतूस और दो खोखे मिले हैं। अंकुर की 21 जनवरी को शादी होनी थी जबक‍ि 15 जनवरी से छुट्टी पर जाना था।

यह भी पढ़ें: भाजपा के पार्टी कार्यालय में नेताओं में हुआ संघर्ष, जानिए क्‍या है वजह- देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश