2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking- बुलंदशहर व गाजीपुर के बाद अब इस जिले में सिपाही की गोली मारकर हत्‍या, 21 जनवरी को होनी थी शादी

मेरठ के फलावदा कस्‍बे में पुलिस चौकी के पास पड़ा मिला शव, 21 जनवरी को होनी थी सिपाही की शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 11 Jan 2019, 2:44 PM IST

Meerut Police

Big Breaking- बुलंदशहर व गाजीपुर के बाद अब मेरठ में सिपाही की गोली मारकर हत्‍या, 21 जनवरी को होनी थी शादी

मेरठ। बुलंदशहर और गाजीपुर के बाद मेरठ में पुलिसकर्मी की हत्‍या कर दी गई है। जनपद के फलावदा कस्‍बे में एक सिपाही की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। सिपाही के सिर पर गोली लगी हुई थी जबक‍ि पास ही में तमंचा और कारतूस भी पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत अन्‍य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रथम दृष्‍टया इसे हत्‍या का मामला बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 21 जनवरी को सिपाही की शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में घमासान, पार्टी कार्यालय में नेताओं में जमकर चले लात-घूंसे- देखें वीडियो

शामली का रहने वाला था सिपाही

जानकारी के अनुसार, सिपाही की पहचान अंकुर (26) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। अंकुर शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के मंगलौरा गांव का रहने वाला था। यूपी पुलिस 2015 बैच का सिपाही अंकुर इस समय मेरठ के फलावदा कस्बा की पुलिस चौकी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात को अंकुर पुलिस चौकी परिसर में ही सो रहा था। शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे सिपाही अंकुर अपने दोनों मोबाइल पुलिस चौकी में छोड़कर चला गया। सुबह खेत पर काम करने गए गांववालों ने शव को देखा तो इलाके में सनसनी मच गई। सिपाही का शव मोजीपुरा गांव के बाहर मिला था। शव देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: इस परिवार की कार का टायर फटा तो फौरन पहुंच गए तीन पुलिसकर्मी, यूपी पुलिस से मिला 5 हजार रुपये का इनाम

सिर में लगी है गोली

सूचना मिलते ही एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी देहात राजेश कुमार समेत अन्‍य पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। सिपाही के सिर में गोली लगी हुई थी। पास में ही तमंचा और कारतूस पड़ा मिला है। शव पुलिस चौकी से कुछ दूर मिला है। मवाना सीओ पंकज सिंह का कहना है क‍ि मामला हत्‍या का लग रहा है। सिपाही की 21 जनवरी को होने वाली थी। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अंकुर के मोबाइल कब्‍जे में ले लिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश