scriptअयोध्या कांड के 25 साल पूरे, शिवसेना और AIMIM का गाजियाबाद में प्रदर्शन | Shiv Sena and AIMIM Demonstration against ayodhya kand | Patrika News
गाज़ियाबाद

अयोध्या कांड के 25 साल पूरे, शिवसेना और AIMIM का गाजियाबाद में प्रदर्शन

अयोध्या में 25 साल पहले विवादित ढांचा गिराया गया था। इसके विरोध में शिव सेना और AIMIM ने विरोध प्रदर्शन किया।

गाज़ियाबादDec 06, 2017 / 03:13 pm

Kaushlendra Pathak

Shiv Sena and AIMIM Demonstration against ayodhya kand
गाजियाबाद। अयोध्या में आज ही के दिन विवादित ढांचे को ध्वस्त किया गया था। आज इसकी 25वीं बरसी पर महानगर गाजियाबाद में कलेक्ट्रेट पर शिवसेना और आल इंडिया मजलिस इताहादुल मुस्लिम (AIMIM) ने हल्ला बोल किया। प्रदर्शन के दौरन शिवसेना ने रामलला का मंदिर बनाए जाने की पैरवी की। वहीं, औवसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विवादित ढांचे को गिराने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और हिंदू संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। इधर, माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।
Shiv Sena and AIMIM Demonstration against ayodhya kand
ढांचा गिराने में शिवसेना की अहम भूमिका

शिव सेना के उपराज्य प्रमुख महेश आहुजा ने कहा कि 6 दिसम्बर 1992 को विहिप के आहवाहन पर विवादित ढांचे को गिराया गया था। इसमें शिवसेना की भी अहम भूमिका थी। बीजेपी सरकार ने देश की जनता से वादा किया था कि सरकार आने के बाद वहां मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसलिए, पीएम मोदी से वहां पर राम मंदिर बनवाए जाने की मांग की जाती है। उनका कहना था कि वाराणसी और मथुरा में भी कृष्ण जन्मभूमि को भी मुक्त किए जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान शिव सेना विनित चैधरी, राकेश त्यागी, विक्रम बिस्ट, विनोद भारती, बादल चैधरी, प्रमोद शिवराज, दीपक हल्दौआ, राजू भारती, प्रशांत राठी, प्रवीण गुप्ता, शिवकुमार शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Shiv Sena and AIMIM Demonstration against ayodhya kand
हिन्दू संगठन को बंद कराने की मांग

उधर, औवसी की ऑल इंडिया मजलिस पार्टी के लोगों ने विवादित ढांचे की बरसी पर आज कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगो के संबंध में राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने तमाम आरएसएस, बजरंग दल, हिन्दू युवा वाहिनी, शिवसेना, हिंदू महासभा समेत हिंदू संगठनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा विवादित जगह को मुस्लिम समाज के हवाले किए जाने की मांग की। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर, प्रदर्शनकारियों के चले जाने के बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।

Home / Ghaziabad / अयोध्या कांड के 25 साल पूरे, शिवसेना और AIMIM का गाजियाबाद में प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो