11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav 2017: कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस, अब बसपा से कर रहे हैं दावेदारी

हर चुनाव में बदली है कई राजनीति पार्टी, परिवार के लोगों का भी नहीं मिल सकेगा वोट क्योंकि वे भी अलग अलग पार्टियों के नेता हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 30 Oct 2017, 3:54 PM IST

nikay chunav

nikay chunav

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच नेताओं में अंदर और बाहर होने का खेल जारी है। पार्षद और मेयर के टिकट के लिए नेता अपने स्तर से पार्टी में लगे हुए हैं। वहीं टिकट की चाह में एक दूसरी पार्टी में ताका झांकी करने वाले प्रत्याशियों की वजह से पार्टी के अंदर जुझारू कार्यकर्ता सकते में हैं। मामला ट्रांस हिंडन के वार्ड 35 प्रहलाद गढी का है। यहां से ऐसे दावेदार अपने टिकट के लिए कयास लगा रहे हैं। जो कि हर चुनाव के समय में अपनी आस्था बदल चुके हैं। वहीं कई ऐसे भी नेता हैं जिनके परिवार के अलग-अलग सदस्य अलग-अलग पार्टियों से जुड़े हुए हैं।

कई पार्टियों की छानी खाक अब बसपा के साथ

नगर निगम चुनाव में प्रहलाद गढ़ी वार्ड 36 वसुंधरा से अरविंद चौधरी उर्फ चिंटू बसपा से टिकट मांग रहे हैं। अरविंद इससे पहले कई पार्टियों का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार का समर्थन किया था। जबकि 2017 का चुनाव गठबंधन वाली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा का समर्थन किया था। सभी पार्टियों के नजर अंदाज किए जाने के बाद में अब बसपा से टिकट की आस लगा रहे हैं।

परिवार के लोगों का ही नहीं मिलेगा वोट

बसपा से दावेदारी कर रहे अरविंद चौधरी उर्फ चिंटू अपने ही घर से वोट नहीं बटोर पाएंगे। क्योंकि, अरविंद चौधरी के पिता अजय चौधरी भारतीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। साथ ही कांग्रेस के बरसों पुराने पदाधिकारी भी हैं। जबकि अरविंद के चाचा महेंद्र सिंह भाजपा के पार्षद रहे हैं। और, भाजपा से दावेदारी कर चुनाव लड़ सकते हैं।

काबिलियत के आधार पर मिलेगा टिकट

वहीं बसपा कोर्डिनेटर विरेन्द्र जाटव के मुताबिक इस बार निकाय चुनाव धन बल पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस बार काबिलियत के दम पर होगा चुनाव। कई जगहों पर चुनाव से पहले बदलाव किए गए हैं। आने वाले तीन चार दिन में टिकटों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।