
यूपी के इस जिले में खुलेगा देश पहला एेसा संस्थान जहां से कराया जाएंगा सांसद आैर विधायक बनाने का काेर्स
गाजियाबाद।अब तक आप ने इंजीनियरिंग से लेकर डाॅक्टर बनने के लिए काॅलेजों में क्लास लगती है। लेकिन नेता बनने की इच्छा रखने वाले शख्स को किसी तरह का प्रशिक्षण नहीं मिल पाता था। एेसे में अगर आप नेता बनना चाहते है तो आपके लिए खुशी भरी खबर है। इसकी वजह अब इंजीनियर आैर डाॅक्टर की तरह ही नेता बनने के लिए प्रशिक्षण केंद्र यानि काॅलेज बनने जा रहा है। यह काॅलेज देश में पहला इकलौता काॅलेज होगा।इसके लिए योगी सरकार ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही यह काॅलेज यूपी के महानगर में तैयार किया जाएंगा।इतना ही नहीं यहां प्रधानमंत्री से लेकर बड़े दिग्गज नेता आप को नेता बनने के लिए क्लास देंगे।वह राजनीति की बारीकियों के बारे बताएंगे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
यूपी के इस जिले में बनेंगा राजनीति प्रशिक्षण केंद्र
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को एक राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुर्इ। इसमें गाजियाबाद में राजनीति की बारीकियों को समझने आैर सिखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्रिपरिषद ने राजनीति प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है। यह ट्रेनिंग सेंटर कुल 198 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार होगा। इसमें लगभग 60 बीघा क्षेत्र में बनने वाले इस प्रशिक्षण केन्द्र के लिये पहले चरण में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह देश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा।
इन लोगों को इस ट्रेनिंग सेंटर में मिलेंगा दाखिला
प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र के लिये सिलेब्स तैयार किया जा रहा है।इसके लिये एक समिति गठित की गयी है।साथ ही इस ट्रेनिंग सेंटर में उन लोगों को दाखिला दिया जाएगा।जो राजनीति के क्षेत्र में उतरने की तैयार कर रहे है।इतना ही नहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी इसमें प्रशिक्षण ले सकेंगे।इसके पाठ्यक्रम में व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सियासत से जुड़े कानूनी पहलुओं, व्यवहार तथा अन्य चीजों के बारे में बताया जाएगा।
इस सेंटर ये लोग देंगे प्रशिक्षण
नेता ने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन नगर विकास विभाग करेगा। इसमें अलग अलग राजनीतिक हस्तियों, राजदूतों व अन्य बाहरी देशों के प्रतिनिधियों तथा सियासी क्षेत्र के विशेषज्ञों को छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया जाएगा। वहीं राजनीति के एक्सपर्ट आैर सन्यास ले चुके। दिग्गजों को भी यहां बुलाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे वह छात्रों काे प्रशिक्षण देने के साथ ही अपना अनुभव साझा कर सकेंगे। वहीं प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को डिग्री के लिए कर्इ विश्वविद्यालयों से बातचीत चल रही है।
Published on:
11 Oct 2018, 1:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.