इसे भी पढ़ें बाबा राम रहीम के बाद देश भर के ढोंगी बाबाओं का होगा पर्दाफाश, अखाड़ा परिषद सरकार को सौंपेगा लिस्ट दरअसल बीजेपी की ओर से पूरे देश में संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शिरकत लेने के लिये केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मंगलवार को गाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने संकल्प से सिद्धी न्यू इण्डिया नए भारत का संकल्प कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। उनके साथ विधायक मोहम्मदाबाद अल्का राय, जमानियां विधायक सुनीता सिंह व पूर्व विधायक सच्चिदानंद राय भी मौजूद थे। इस दौरान सभी ने देश को स्वच्छ बनाने और उसकी तरक्की के लिये शपथ ली।
इसे भी पढ़ें ये कैसा अस्पताल, एक ही बेड पर तीन-तीन मरीजों का होता है इलाज अपने संबोधन में मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत अब न्यू इण्डिया बन रहा है। न्यू इण्डिया का सपना पीएम मोदी जी का सपना है और अब यह पूरे देश का सपना बन चुका है जो जल्द साकार होने वाला है। कहा कि न्यू इंडिया का मतलब है मोदी का इंडिया अर्थात मोदी के सपनों का भारत। उन्होंने पीएम मोदी की शान में कसीदे भी पढ़े। कहा कि न्यू इंडिया मोदी का न्यू इण्डिया है यह मोदी के सपनों का भारत है। इसके बाद उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम का नया अर्थ बताया।
उन्होंने कहा कि न्यू इण्डिया आज हर भारतवासी का सपना है। ऐसा भारत बनाने का संकल्प आज हम सबको लेना है। देश महाशक्ति बनने की ओर है और देशवासियों का मनोबल ऊंचा हुआ है।