scriptMukhtar Ansari Death LIVE: गाजीपुर के लिए रवाना मुख्तार अंसारी का शव, बढ़ाई गई सुरक्षा | Mukhtar Ansari Death LIVE Latest news related to Mukhtar Ansari death | Patrika News
गाजीपुर

Mukhtar Ansari Death LIVE: गाजीपुर के लिए रवाना मुख्तार अंसारी का शव, बढ़ाई गई सुरक्षा

Mukhtar Ansari Death News LIVE Updates: मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने की शिकायत पर मुख्तार अंसारी को जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गाजीपुरMar 29, 2024 / 05:45 pm

Aman Kumar Pandey

mukhtar_ansari_live.jpg

Mukhtar Ansari live

Mukhtar Ansari Death Case:भारी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना

मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर जिले के लिए रवाना हो गया है। मुख्तार अंसारी के शव के साथ काफिले में करीब एक दर्जन से अधिक वाहन शामिल हैं। शव के साथ मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी मौजूद है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News: लगातार बढ़ रही भीड़, प्रशासन को बार बार करना पड़ रहा हस्तक्षेप

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vzeog
Mukhtar Ansari Death Live News: काली बाग कब्रिस्तान में दफन होगा मुख्तार अंसारी का शव
मुख्तार के शव को पोस्टमार्टम के बाद गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्तार के शव को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जो अंसारी परिवार के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पर स्थित है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इसी कब्रिस्तान में मुख्तार के मां-पिता की भी कब्र हैं।
Mukhtar Ansari Death Live News: उमर अंसारी बोले पिता की नहीं हुई प्राकृतिक मौत

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी कहते हैं कि यह (पोस्टमॉर्टम) उनकी प्रक्रिया है। मैंने पत्र लिखा है कि पिता के शव का पोस्टमॉर्टम एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जाना चाहिए। हमें यहां की मेडिकल व्यवस्था, सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है। आप जानते हैं कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं। पंचनामा हो चुका है डीएम को फैसला लेना है। देखते हैं वह क्या फैसला लेते हैं। पोस्टमॉर्टम शुरू नहीं हुआ है। हमें उम्मीद है कि हम जो संदेह जता रहे हैं उसकी जांच में कोर्ट मदद करेगा। हमारी कानूनी टीम से परामर्श लें। हमें विश्वास है कि यह प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News: अपराधी के लिए सपा बसपा और कांग्रेस के मन में दर्द

भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि मुख्तार अंसारी एक अपराधी है। उसका पोस्टमार्टम चल रहा है और रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसके बावजूद एक तरह से राजनीतिक दल खासकर सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता अब कूद रहे हैं। इससे पता चलता है कि एक अपराधी के लिए उनके मन में कितना दर्द है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं और यहां तक कि अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई है। लेकिन फिर भी उनके प्रति उनका दर्द बताता है कि उन्होंने (सपा, कांग्रेस और बसपा) किस तरह से समर्थन किया है। माफिया राज का संरक्षण।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार के घर पहुंचे सपा विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक वीरेंद्र यादव मुख्तार अंसारी के घर पर पहुंचे हैं। इससे पहले सपा विधायक वीरेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि मुख्तार अंसारी का निधन दुःखद है। ईश्वर परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
virendra_yadav.jpg
Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार की मौत बोले जयंत चौधरी जांच तो होगी ही

मुख्तार अंसारी की मौत पर आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी ने कहा है कि जांच तो होगी ही। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने दीजिए। यदि कोई दोषी होगा तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Mukhtar Ansari Death Live News: केके मनन बोले- कोर्ट में दिए बयान से हत्या की साजिश

मुख्तार अंसारी के निधन पर वरिष्ठ वकील केके मनन का कहना है। अगर उन्हें दिल का दौरा पड़ा है तो कोई बात नहीं। लेकिन जिस तरह का बयान उन्होंने (मृतक मुख्तार अंसारी) ने कोर्ट में दिया है। यह उनकी हत्या की साजिश है। अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक समिति बनाकर मामले की जांच शुरू कर दें तो कोई नुकसान नहीं है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्तार अंसारी की गुरुवार 28 मार्च की रात को मौत हो गई थी।
photo1711701425.jpeg
Mukhtar Ansari Death Live News: देर रात गाजीपुर आएगा मुख्तार का शव

Mukhtar Ansari Death Live News: मोहम्मदाबाद की नूरी मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज

namaj.jpg
Mukhtar Ansari Death Live News: मीडिया पर भी बैन
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8vz9qu
Mukhtar Ansari Death Live News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। प्रदेश में लगी धारा 144 का पालन कराया जाएगा।
Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराने की मांग
मुख्तार अंसारी के बेटे ने पिता के शव का पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराने की मांग की है। उमर अंसारी ने बांदा डीएम को चिट्ठी लिखी है।
https://twitter.com/ANI/status/1773617665036149079?ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News: गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह बोले जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News: शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने कहा जांच जरूरी है…
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News: कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष ने कहा- मुझे और मेरी मां को मिला बाब विश्वनाथ का आशीर्वाद

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News : मुख्तार के मौत पर राजनाथ सिंह ने कहा जहर से मौत का आरोप बेबुनियाद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्तार अंसारी को जहर देकर मारने जाने के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच भी कराई जा सकती है।

Mukhtar Ansari Death Live News: मुख्तार के मौत पर कृष्णानंद राय की पत्नी बोलीं- हमारे लिए आज होली
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mukhtar Ansari Death Live News : मुख्तार अंसारी की मौत पर स्वामी प्रसाद मौर्य का आया रिएक्शन

मुख्तार अंसारी की मौत पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं है। हत्या की साजिश प्रतीत होती है। पहले डॉक्टरों की पैनल ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया। और कुछ घंटों बाद ही मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। परिवार की ओर से लगाए गए आरोप हत्या की साजिश की पुष्टि करती है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच हाई कोर्ट की देखरेख में होना चाहिए. यहां तक कि पोस्टमार्टम भी हाई कोर्ट के किसी जज के अभिरक्षण में ही किया जाना चाहिए, जिससे कि न्याय का गला घोटने वालों का चेहरा बेनकाब हो सके और थानों, जेलों, पुलिस अभिरक्षण में साजिशन किए जा रहे इस प्रकार के हत्याओं के फैशन पर विराम लग सके।

Home / Ghazipur / Mukhtar Ansari Death LIVE: गाजीपुर के लिए रवाना मुख्तार अंसारी का शव, बढ़ाई गई सुरक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो