गाजीपुर

एक साल से फरार मुख्तार की बीवी शौहर के जनाजे में होगी शामिल? इस हाल में हैं गैंगस्टर की फरार बीवियां

31 जनवरी, साल 2022। आफसा अंसारी के खिलाफ मऊ के दक्षिणी टोल थाने में गैंगस्‍टर एक्‍ट में केस दर्ज हुआ। मुकदमा रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गईं, लेकिन राहत नहीं मिली। करीब एक साल से वह फरार चल रही हैं। शौहर मुख्तार अंसारी की मौत पर क्या आफसा अंसारी शामिल होंगी?

गाजीपुरMar 29, 2024 / 02:26 am

Upendra Singh

afsa_ansar

आफसा अंसारी फरार है। 5 मार्च 2023 को 25 हजार का इनाम घोषित किया। 13 अप्रैल को इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया। इसके बाद 75 हजार का इनाम घोषित कर दिया। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था। 28 मार्च को मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। विधायक बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है और दूसरा बेटा उमर अंसारी जमानत पर बाहर है। मुख्तार अंसारी की बीवी आफसा अंसारी फरार चल रही है।

24 फरवरी, साल 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या हुई। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता आरोपी है। शाइस्ता पर आरोप है कि साबरमति जेल में अतीक अहमद के साथ मिलकर उमेश की हत्या की साजिश रची थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद शाइस्ता फरार है।

शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है। वह मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हो गई। बेटे असद के एनकांउटर हो गया था। इसके बाद पत‌ि अतीक और देवर असरफ के हत्या हो गई। उम्मीद की जा रही ‌थी कि शाइस्ता सरेंडर कर देंगी। शइस्ता बेटे और पति के जनाजे में भी शामिल नहीं हुईं और न ही अभी तक पुलिस को सरेंडर की।

अतीक अहमद के भाई अशरफ की बीवी जैनब का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जैनब अपने घर में थी। पुलिस ने उसे आरोपित नहीं किया था। हालांकि दबिश देकर उसे पकड़ा और पूछताछ के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद जैनब ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस बीच पुलिस ने जैनब को भी उमेश पाल हत्याकांड में वांछित कर दिया। आरोपित बनते ही जैनब फरार हो गई। अपने शौहर की हत्या के बाद भी उसका चेहरा आखिरी बार देखने नहीं पहुंची।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.