scriptसमाजवादी पार्टी में वापसी और पार्टी के विलय पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा | Shivpal Singh Yadav Statement over Rejoin Samajwadi Party | Patrika News
गाजीपुर

समाजवादी पार्टी में वापसी और पार्टी के विलय पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

देवरिया जाते समय गाजीपुर में हुआ भव्य स्वागत।

गाजीपुरNov 10, 2019 / 03:23 pm

रफतउद्दीन फरीद

Akhilesh Yadav Shivpal Yadav

Akhilesh Yadav Shivpal Yadav

गाजीपुर . समाजवादी पार्टी छोड़कर नई पार्टी बना चुके शिवपाल यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी में जाने के सवाल पर बयान दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने देवरिया जाते समय गाजीपुर में मीडिया से बातचीत में इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी के लिये उनके पास दूसरा विकल्प है।
इसे भी पढ़ें

अयोध्या फैसले के बाद शिवपाल यादव का भाजपा सरकार को सुझाव, अब करें ये काम

शिवपाल सिंह यादव ने गाजीपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब तक उन्होंने प्रगतीशील समाजवादी पार्टी लोहिया नहीं बनायी थी तब तक उनकी समाजवादी पार्टी में घर वापसी की संभावना थी। पर अब ऐसी कोई संभावना नहीं। अब केवल गठबंधन हो सकता है। हम अपनी पार्टी का विलय किसी दूसरे दल में नहीं करेंगे, अब इसका सवाल ही नहीं उठता। हां अगर गठबंधन होता है तो हम सपा को वरीयता देंगे। शिवपाल सिंह यादव का देवरिया जाते समय उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर में महराजगंज के पास जोरदार स्वागत किया।
By Alok Pandey

Home / Ghazipur / समाजवादी पार्टी में वापसी और पार्टी के विलय पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो