scriptसपा के गढ़ में पहली बार शिवपाल यादव करेंगे जनसभा, विरोधी दल की बढ़ी बेचैनी | Shivpal Yadav Pragatisheel Samaj Party will public meeting in sakaldih | Patrika News
गाजीपुर

सपा के गढ़ में पहली बार शिवपाल यादव करेंगे जनसभा, विरोधी दल की बढ़ी बेचैनी

सपा का गढ़ रहे क्षेत्र में पार्टी के बागी पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कार्यक्रम तय होते ही सपाईयों में खलबली मच गयी है

गाजीपुरJan 14, 2019 / 01:09 pm

sarveshwari Mishra

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

गाजीपुर. सपा-बसपा गठबंधन के बाद सभी दल अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगी है। जिसे लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सभा 16 जनवरी को सकलडीहा इंटर कॉलेज में होगी। सभा की तैयारी को लेकर गुरूवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के गांवों में लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। सपा का गढ़ रहे क्षेत्र में पार्टी के बागी पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कार्यक्रम तय होते ही सपाईयों में खलबली मच गयी है।

दरअसल, ये बाते शिवपाल यादव की करीबी और पूर्व मंत्री शादाब फातिमा गाजीपुर में अपने गंगौली स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही। इस दौरान संयुक्त जनसभा को सफल बनाने के लिए अपील भी की। शादाब फातिमा पहले इस बात को कह चुकी हैं कि कोई भी गठबंधन बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सफल नहीं हो सकता और हमारी पार्टी भी गठबंधन के लिए छोटी छोटी पार्टियों से बात कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो