scriptप्रेम संबंध में युवक ने महिला पर किया हमला, फिर अपने शरीर पर भी धारदार हथियार से किये कई वार | Young man sucide after attack on women in Up ghazipur | Patrika News
गाजीपुर

प्रेम संबंध में युवक ने महिला पर किया हमला, फिर अपने शरीर पर भी धारदार हथियार से किये कई वार

मृतक के परिजनों ने महिला पक्ष पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है।

गाजीपुरJan 21, 2020 / 02:25 pm

Akhilesh Tripathi

Young man suicide

युवक ने की आत्महत्या

गाजीपुर. सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जबकि हमलावर युवक ने खुद पर भी धारदार हथियार से हमला कर लिया, घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना सकरा गांव की है।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों ने महिला पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सकरा गांव के रहने वाले महेश बिंद का पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला से संबंध था। आरोप है कि युवक महेश सोमवार को महिला के घर पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। इसी दौरान युवक ने खुद पर भी धारदार हथियार से कई वार किये। घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने महिला पक्ष पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

BY-ALOK TRIPATHI

Home / Ghazipur / प्रेम संबंध में युवक ने महिला पर किया हमला, फिर अपने शरीर पर भी धारदार हथियार से किये कई वार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो