scriptसराहनीय: रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खुद दी पुलिस को जानकारी, मुंबई से लौट रहा था घर | Jharkhand News: Coronavirus Positive Person Called Police To Inform | Patrika News
गिरिडीह

सराहनीय: रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खुद दी पुलिस को जानकारी, मुंबई से लौट रहा था घर

Jharkhand News: यह भी जानकारी मिली है कि उसके साथ तीन अन्य लोग मुंबई से लौटे थे और वे तीनों…

गिरिडीहMay 08, 2020 / 10:39 pm

Prateek

Jharkhand News

सराहनीय: रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खुद दी पुलिस को जानकारी, मुंबई से लौट रहा था घर

गिरिडीह: कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई से कार के जरिए पहुंचे एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। उसने खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी और पुलिस ने उसे कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड में भर्त्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से एक व्यक्ति निजी टैक्सी में सफर कर अपने घर गिरिडीह लौट रहा था। मुंबई से चलने के पहले उसने कोरोना जांच कराई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई थी, जब वह रांची के बहु बाजार पहुंचा, तो मुंबई से फोन आया और उसे बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसके बाद उसने पुलिस को खुद इसकी जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस युवक को एंबुलेंस के द्वारा रिम्स ले गई।


यह भी जानकारी मिली है कि उसके साथ तीन अन्य लोग मुंबई से लौटे थे और वे तीनों बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले थे, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है।


इधर, झारखंड में कोरोना संक्रमण के संकट के बीच एक खुशखबरी आई है, 50 मरीजों इस लड़ाई को जीत कर घर लौट आए हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हैं कि ये टीम झारखंड की जीत हैं, झारखंड की जनभागीदारी की जीत हैं, झारखंडी जनभावनाओं की, झारखंड की इच्छाशक्ति की जीत हैं, सभी लोग मिलकर लड़ रहे हैं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर, हर मंत्री, अधिकारी हर एक झारखंडी चाहे वो स्वास्थ्यकर्मी हो पुलिसकर्मी हो या प्रशासनकर्मी या फिर जनता, हर किसी की भूमिका सराहनीय हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो