scriptLockdown Effect: पत्नी को मायके से घर लाने में असफल युवक ने लगाई फांसी | Lockdown Effect: Man Failed In Bring Wife Back So Killed Himself | Patrika News
गिरिडीह

Lockdown Effect: पत्नी को मायके से घर लाने में असफल युवक ने लगाई फांसी

Lockdown Effect: आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय (Jharkhand News) के युवक ने लगाई पेड़ से लटकर दी जान फांसी…

गिरिडीहMay 13, 2020 / 09:01 pm

Prateek

Lockdown Effect: पत्नी को मायके से घर लाने में असफल युवक ने लगाई फांसी

Lockdown Effect: पत्नी को मायके से घर लाने में असफल युवक ने लगाई फांसी

(चतरा,गिरिडीह): झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना पुलिस ने रक्सी बिरहोर टोला में पेड़ से झूलता एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान गांव के ही सुनील बिरहोर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार अहले सुबह ग्रामीणों ने गांव में महुआ के एक पेड़ में सुनील के शव को झूलते हुए देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।

 

मृतक के परिजनों के अनुसार सुनील की पत्नी विगत कई महीनों से सुनील को छोड़कर अपने मायके चौपारण में बच्चों के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर सुनील तनाव में जीवन जी रहा था। लॉकडाउन के दौरान कई बार उसने अपनी पत्नी को घर वापस लाने का भी प्रयास किया गया। इसी बात को लेकर हतोत्साहित सुनील ने घर के समीप स्थित महुआ के पेड़ में लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि पत्नी के नहीं रहने के कारण सुनील इधर-उधर भटकता रहता था। आसपास के लोगों के घरों के सहारे उसका जीवन कट रहा था। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो